MP Nigam Mandal Niyuktiya : मध्यप्रदेश में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों की शुरूआत लगभग हो चुकी है। हाल ही में प्रदेश बीजेपी ने ग्वालियर की सियासत के सबसे बड़े चहरों में से एक जयभान सिंह पवैया को वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में बीजेपी ने नवरात्रि के शुभ दिनों में राजनीतिक नियुक्तियों शुरू कर निगम मंडलों में नियुक्तियों के संकेत दे दिए है।
मोहन-शिव-सिंधिया का दबदबा!
पार्टी सूत्रों की माने तो प्रदेश भाजपा 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक संतुलन साधने के लिए क्षेत्रिय और जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखेगी। सूत्रों का कहना है कि निगम मंडलों की सूची में सीएम मोहन यादव से लेकिन शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा रह सकता है। निगम मंडलों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है और दिल्ली आलाकमान के समने सूची को पेश भी कर दिया है, केवल हरी झंड़ी का इंतजार है।
सिंधिया समर्थक होंगे फिट?
पार्टी सूत्रों का कहना है कि निगम मंडलों की सूची में खास तौर पर केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंंधिया के समर्थकों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जा सकता है। सूची में हारे सिंधिया समर्थकों को फिट किया जा सकता है। दरअसल, 2023 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 13 सिंधिया समर्थकों को टिकट दिया था, लेकिन उसमें से केवल 6 समर्थक ही चुनाव जीते बाकी 7 चुनाव हार गए थे। हारे समर्थकों में रघुराज कंसाना, कमलेश जाटव, इमरती देवी, सुरेश धाकड़, महेंद्र सिसोदिया, जसपाल सिंह जज्जी और राजवर्धन दत्तीगांव शामिल है।
सक्रिय हुए शिव-सिंधिया!
अंदर खाने की खबर की माने तो निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों को एडजस्ट करने के लिए दिल्ली में सक्रिय हो गए है। खबर है कि सिंधिया ने अपने समर्थकों के लिए पार्टी आलाकमान से भी बात की है। तो वही शिवराज सिंह भी अपने बैठे समर्थकों के लिए दिल्ली में सक्रिय है। शिवराज समर्थकों में लाल सिंह आर्य, अर्चना चिटनिस, कमल पटेल समेत कई नेता शामिल है।









