कलेक्टर के निर्देश दरकिनारकर स्कूल में जड़ा ताला; शिक्षक और अतिथि शिक्षिका रहे नदारद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर के निर्देश दरकिनारकर स्कूल में जड़ा ताला; शिक्षक और अतिथि शिक्षिका रहे नदारद

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ जिले में भारी बारिश और बिगड़ते मौसम के चलते जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 जुलाई को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया था। हालांकि, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के स्पष्ट निर्देश थे कि यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा, जबकि सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर स्कूल भवन को खुला रखेंगे।

​इसके बावजूद अमरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम हथकटा स्थित प्राथमिक शाला बीच टोला में प्रशासनिक आदेशों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। यहां विद्यालय भवन के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला और विद्यालय में पदस्थ स्टाफ ड्यूटी से पूरी तरह नदारद पाया गया।

​मौके से शिक्षक और शिक्षिका दोनों मिले नदारद

​अमरपुर विकासखंड के हथकटा बीच टोला प्राथमिक विद्यालय का जब जायजा लिया गया, तो शासन के निर्देशों की पोल खुल गई। पूरा स्कूल परिसर वीरान पड़ा था और ताला लगा हुआ था। ​विद्यालय में पदस्थ शिक्षक जाहिर सिंह धुर्वे मौके पर उपस्थित नहीं थे।​संस्था में कार्यरत अतिथि शिक्षिका जानकी तेकाम भी स्कूल से अनुपस्थित पाई गईं।​आपदा प्रबंधन की दृष्टि से जारी किए गए स्पष्ट आदेश के बाद भी स्कूल बंद पाए जाने से प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

​बिना पूर्व सूचना अनुपस्थिति और बाद में आवेदन की कवायद

​मामले के संबंध में जब अतिथि शिक्षिका जानकी तेकाम से दूरभाष पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से बाहर होने की बात कही। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बाहर जाने के संबंध में उन्होंने विभाग या स्कूल प्रबंधन को कोई पूर्व सूचना या अवकाश आवेदन नहीं दिया था।​हैरानी की बात यह रही कि मीडिया के मौके पर पहुंचने के बाद मामले को दबाने और अनुपस्थिति को वैध ठहराने के लिए अवकाश आवेदन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं दूसरी ओर, जब शिक्षक जाहिर सिंह धुर्वे से स्कूल बंद रहने का कारण पूछा गया, तो वे कोई स्पष्ट उत्तर देने के बजाय गोलमोल जवाब देते नजर आए।

​आपदा प्रबंधन में लापरवाही और निगरानी पर उठे सवाल

​ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा या भारी जलभराव की स्थिति में विद्यालय भवन आपातकालीन आश्रय और राहत केंद्र के रूप में उपयोग किए जाते हैं। ऐसे संवेदनशील समय में जिला दंडाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्कूल पर ताला लटका होना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

​बीईओ ने कहा- "जांच के आधार पर होगी कड़ी कार्रवाई

​मामले को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए कहा है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी शिक्षक अथवा कर्मचारी अनाधिकृत अनुपस्थिति और लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सेवा नियमों के तहत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस