डिंडौरी सीवर प्रोजेक्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, मंत्री से जांच की मांग

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी सीवर प्रोजेक्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, मंत्री से जांच की मांग

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, कहते हैं कि सरकारी कामों में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला डिंडौरी से सामने आया है। यहाँ एक सीवर प्रोजेक्ट को लेकर ऐसा घालमेल हुआ है कि देखने वाले भी हैरान हैं। जिस सीवर प्रोजेक्ट को अभी 5 दिन पहले ही प्रशासन ने 'नंबर वन' बताकर तारीफों के पुल बांधे थे, आज उसी प्रोजेक्ट पर भ्रष्टाचार और घटिया काम के गंभीर आरोप लग रहे हैं। ​मामला इतना बढ़ गया है कि नगर परिषद के नेताओं ने सीधे सूबे की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी को ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले की हाई-लेवल जांच कराने की मांग कर दी है।

​5 दिन में कैसे बदल गई तस्वीर?

​पूरा मामला बेहद दिलचस्प और विरोधाभासी है। अभी बीते 10 जुलाई को जिला प्रशासन ने इस सीवर प्रोजेक्ट की खूब तारीफ की थी। उन्होंने बाकायदा काम करने वाली एजेंसी को 'उत्कृष्ट कार्य' के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया था। प्रशासन का दावा था कि इस प्रोजेक्ट की वजह से शहर के 8 बड़े नालों का गंदा पानी का नर्मदा नदी में जाने से रोक दिया गया है, जिससे नर्मदा जी साफ रहेगी। ​लेकिन प्रशासन की इस वाहवाही के ठीक 5 दिन बाद ही जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करने लगी। नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षदों ने इस काम को पूरी तरह से घटिया बताते हुए मोर्चा खोल दिया है।

​नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अशोक सारस, उपाध्यक्ष सारिका मनीष नायक और अन्य पार्षदों का कहना है कि इस करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। उनके आरोप हैं कि सिर्फ ​कागजों पर ही काम हुआ हैं, जमीनी हकीकत कुछ और हैं । सीवर लाइन बिछाने में तय नियमों और तकनीकी मानकों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया है।
​ शहर के कई वार्डों और मुख्य रास्तों पर सीवर पाइप लाइन को जितनी गहराई में डालना था, उतनी गहराई पर नहीं डाला गया। पाइपों का ढाल भी सही नहीं है। इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले समय में सीवर का गंदा पानी आगे जाने के बजाय पीछे की तरफ फेंकने लगेगा और पूरी पाईप लाइन चोक हो जाएगी।

सीवर के पाइपों को आपस में ठीक से जोड़ा नहीं गया है। इससे गंदा पानी रिसकर जमीन के अंदर जा रहा है, जिससे जमीन का पीने वाला पानी भी दूषित हो सकता है। ठेकेदार ने सीवर लाइन डालने के लिए सड़कें तो खोद दीं, लेकिन काम खत्म होने के बाद उन्हें ठीक से सुधारा नहीं। जगह-जगह गड्ढे और मलबे के ढेर पड़े हैं, जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
​
​इस पूरे विवाद के बाद अब नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री से मांग की है कि किसी स्वतंत्र और एक्सपर्ट तकनीकी टीम से इस पूरे प्रोजेक्ट की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर जांच में गड़बड़ी मिलती है, तो दोषी कंपनी से उसके खुद के खर्चे पर दोबारा सही तरीके से काम कराया जाए। ​अब देखना यह होगा कि सरकार इस मामले पर क्या एक्शन लेती है और करोड़ों रुपये की लागत से बने इस सीवर सिस्टम की हकीकत जांच में क्या निकलकर सामने आती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

डिंडौरी सीवर प्रोजेक्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, मंत्री से जांच की मांग | Khabar Digital | Khabar Digital