मध्यप्रदेश•

भोपाल में 14 नवंबर से महंगा होगा सांची दूध, फुल क्रीम से लेकर टोंड और डबल टोंड तक बढ़े दाम

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

भोपाल में 14 नवंबर से महंगा होगा सांची दूध, फुल क्रीम से लेकर टोंड और डबल टोंड तक बढ़े दाम

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। सांची दूध संघ ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। नई दरें 14 नवंबर 2026 की सुबह से लागू हो जाएंगी। इसके बाद सांची के फुल क्रीम, स्टैंडर्ड, टोंड, डबल टोंड और चाय दूध सहित कई वैरिएंट खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

दूध की बढ़ेगी कीमत
दूध की कीमतों में एक से चार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा असर फुल क्रीम दूध के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। हालांकि, सांची DTM के 180 ML पैकेट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतें अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

सांची दूध के नए रेट, जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ोतरी
सांची दूध संघ के फैसले के मुताबिक, फुल क्रीम दूध का 500 ML पैकेट अब 35 रुपये की जगह 37 रुपये में मिलेगा। वहीं, एक लीटर का पैकेट 70 रुपये से बढ़कर 74 रुपये और 6 लीटर का पैक 420 रुपये से बढ़कर 444 रुपये का हो जाएगा। स्टैंडर्ड दूध के 500 ML पैकेट की कीमत में भी दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह 32 रुपये की जगह 34 रुपये में मिलेगा। टोंड दूध का 500 ML पैकेट 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये और डबल टोंड दूध 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये का हो जाएगा। इसी तरह चाय दूध के एक लीटर पैकेट की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये कर दी गई है। इसका 6 लीटर वाला पैक अब 390 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 372 रुपये थी।

14 नवंबर से लागू होंगी नई दरें
दूध की संशोधित कीमतें 14 नवंबर की सुबह से लागू होंगी। सांची दूध संघ ने फिलहाल इन दरों को अगले आदेश तक प्रभावी रखने का फैसला किया है। ऐसे में भोपाल के दूध उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से नई कीमतों के हिसाब से भुगतान करना होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिवनी: चलती कार में लगी भीषण आग, सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास हादसा

13 minutes ago

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला

about 7 hours ago

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, कटनी में पंचायत से जिला स्तर तक होंगे आयोजन

about 7 hours ago

रथ में सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्प वर्षा, कहा- उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर होती है महालक्ष्मी की कृपा

about 10 hours ago

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला

about 10 hours ago

बंडोल पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

about 10 hours ago

और पढ़ें

सिवनी: चलती कार में लगी भीषण आग, सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास हादसा
मध्यप्रदेश

यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! धर्मपाल की जिम्मेदारी पर बढ़ा दबाव, चुनावी कमान संभालेंगे मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर
उत्तर प्रदेश

शहपुरा जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर, परिसीमन के बीच पांच दशक पुराने संघर्ष को नई उम्मीद!

MP की इस सीट पर फिर बजेगा उपचुनाव का बिगुल? विधायक की सदस्यता पर टिकी सबकी निगाहें, सियासी पारा हाई