25 वर्षों से आस्था का अखंड दीप: साईं भजन संध्या ने रचा सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का इतिहास नवाब खान के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ रजत जयंती समारोह, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति का आनंद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

25 वर्षों से आस्था का अखंड दीप: साईं भजन संध्या ने रचा सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का इतिहास नवाब खान के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ रजत जयंती समारोह, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति का आनंद

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी विजयराघवगढ़/कैमोर-अमरैयापार कैमोर में आयोजित 25वीं साईं भजन संध्या इस वर्ष श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का अद्भुत उत्सव बनकर सामने आई। साईं सेवा समिति द्वारा पिछले 25 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन ने रजत जयंती वर्ष में नई ऊंचाइयों को छूते हुए हजारों श्रद्धालुओं को एक मंच पर जोड़ दिया।पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य मंच और साईं बाबा के जयघोषों से सजाया गया था। जैसे ही भजन संध्या का शुभारंभ हुआ, पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। देर रात तक चले भजन कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर साईं बाबा की आराधना में लीन रहे। प्रसिद्ध भजन गायकों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कटनी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान रहे। उन्होंने साईं सेवा समिति की 25 वर्षों की निरंतर सेवा यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने इस आयोजन को कौमी एकता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बताया।इंजीनियर नवाब खान ने कहा कि साईं बाबा का संदेश मानवता, सेवा और प्रेम का संदेश है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रजत जयंती समारोह की सफल एवं अनुकरणीय आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।कार्यक्रम की शुरुआत साईं बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।साईं सेवा समिति ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रजत जयंती वर्ष का यह आयोजन भक्ति, सेवा और सामाजिक समर्पण की ऐसी अमिट छाप छोड़ गया, जिसकी मधुर स्मृतियां लंबे समय तक श्रद्धालुओं के हृदय में जीवंत रहेंगी।25 वर्षों की यह सतत यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, सेवा भावना को बढ़ावा देने और मानवता के मूल्यों को सशक्त बनाने का प्रेरणादायी अभियान बन चुकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस