रीवा: जनपद पंचायत में मनरेगा का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, समाजसेवी की शिकायत पर खुली भ्रष्टाचार की पोल, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रीवा: जनपद पंचायत में मनरेगा का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, समाजसेवी की शिकायत पर खुली भ्रष्टाचार की पोल, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

रीवा/ अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के रीवा जिले अंतर्गत त्योंथर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत अमिलिया इन दिनों विकास कार्यों के लिए नहीं, बल्कि मनरेगा (MGNREGA) में हुए एक अनोखे घोटाले के कारण चर्चा में है। यहां भ्रष्टाचार का ऐसा खेल खेला गया जहां स्कूल में पढ़ाई कर रहे 12वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र को कागजों पर मजदूर बना दिया गया और उसके नाम पर सरकारी राशि का गबन कर लिया गया।

सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक की 'त्रिमूर्ति' पर आरोप

इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक की संलिप्तता बताई जा रही है। आरोप है कि इन तीनों की मिलीभगत से कूटरचित (जाली) दस्तावेज तैयार किए गए और नाबालिग छात्र के नाम पर मस्टर रोल भरकर राशि आहरित कर ली गई। यह मामला तब प्रकाश में आया जब त्योंथर निवासी समाजसेवी ललित मिश्रा ने साक्ष्यों के साथ इसकी शिकायत कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/agniveer-rape-case-social-media-fraud/

जांच में पुष्टि, पर कार्रवाई नदारद

शिकायत के बाद जनपद पंचायत सीईओ द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट रूप से स्वीकार किया गया कि नाबालिग के नाम पर भुगतान हुआ है और भ्रष्टाचार की शिकायत सही है। बावजूद इसके, महीनों बीत जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। फाइलों का ठंडे बस्ते में चले जाना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा कर रहा है।

​कलेक्टर का आश्वासन

इस गंभीर मामले पर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल का कहना है कि मामला संज्ञान में है और इसकी विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि क्या रसूखदार दोषियों पर गाज गिरती है या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/road-accident-unknown-vehicle-hits-car/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

रीवा: जनपद पंचायत में मनरेगा का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, समाजसेवी की शिकायत पर खुली भ्रष्टाचार की पोल, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital