रामनगर में गहराया जल संकट, नल-जल योजना ठप, आक्रोशित ग्रामीणों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रामनगर में गहराया जल संकट, नल-जल योजना ठप, आक्रोशित ग्रामीणों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

तेज सिंह यादव/ खबर डिजिटल/ गुना/राघौगढ़। ग्राम पंचायत रामनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट विकराल रूप धारण कर चुका है। पिछले एक सप्ताह से नल-जल योजना पूरी तरह बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीणों ने अब प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सामूहिक प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

​तीन गांवों में मचा हाहाकार

​समस्या केवल रामनगर तक सीमित नहीं है, विजयगढ़ और खजरा गांव की नल-जल योजनाएं भी बीते सात-आठ दिनों से ठप हैं। नल सूखे पड़े हैं और जलस्तर गिरने के कारण अन्य पारंपरिक स्रोत भी जवाब दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में पीने के पानी का इंतजाम करना तो दूर, मवेशियों को पानी पिलाना भी दूभर हो गया है। भीषण तपिश में पशु प्यास से बेहाल हैं, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/administrative-reshuffle-in-madhya-pradesh-27-ias-officers-given-new-responsibilities/

​सरपंच-सचिव को सौंपा आवेदन

​मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामवासियों ने एकजुट होकर सरपंच और सचिव को लिखित आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बार-बार मौखिक रूप से भी अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन धरातल पर अब तक कोई सुधार नजर नहीं आया। ग्रामीणों ने स्पष्ट मांग रखी है कि आज शाम या अधिकतम कल सुबह तक जलापूर्ति बहाल की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

​जनपद पंचायत घेराव की तैयारी

​प्रशासन की सुस्ती से नाराज ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अगले चार दिनों के भीतर नल-जल योजना सुचारू रूप से चालू नहीं की गई, तो वे जनपद पंचायत राघौगढ़ पहुंचकर सामूहिक धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों के अनुसार, गर्मी के इस मौसम में पानी जैसी मूलभूत सुविधा का न मिलना प्रशासन की विफलता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस चेतावनी के बाद कितनी तत्परता से कदम उठाता है या ग्रामीणों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

https://khabardigital.com/business/gold-silver-price-today-india/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

रामनगर में गहराया जल संकट, नल-जल योजना ठप, आक्रोशित ग्रामीणों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी | Khabar Digital | Khabar Digital