Datia Politics: कपिल सिब्बल के मैदान में उतरते ही गरमाया राजेंद्र भारती मामला, दतिया सीट पर बढ़ा सस्पेंस

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Datia Politics: कपिल सिब्बल के मैदान में उतरते ही गरमाया राजेंद्र भारती मामला, दतिया सीट पर बढ़ा सस्पेंस

दतिया के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती से जुड़े करीब 27 साल पुराने एफडी गड़बड़ी मामले ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में जल्द सुनवाई की मांग स्वीकार करते हुए अगली तारीख 26 मई तय की है. पहले इस केस की सुनवाई जुलाई में होना थी, लेकिन याचिकाकर्ता पक्ष की अपील के बाद अदालत ने इसे प्राथमिकता से सूचीबद्ध किया. हालांकि शासन पक्ष द्वारा समय मांगे जाने के कारण विस्तृत सुनवाई फिलहाल टल गई.

तत्काल सुनवाई की मांग

जानकारी के मुताबिक राजेंद्र भारती की ओर से हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए आवेदन लगाया गया था. इस पर सुनवाई जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत में हुई. पूर्व विधायक की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता Kapil Sibal ने अदालत में पक्ष रखते हुए मामले को तत्काल सुनने की मांग की. इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी.

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला साल 1998 में दतिया सहकारी ग्रामीण विकास बैंक में हुई 10 लाख रुपए की एफडी से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर एफडी की अवधि में बदलाव किया गया और गलत तरीके से ब्याज निकाला गया. इस मामले में दिल्ली की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने राजेंद्र भारती को दोषी मानते हुए तीन साल की सजा सुनाई है. अदालत ने उन्हें धोखाधड़ी, साजिश और जालसाजी जैसी धाराओं में दोषी ठहराया है. मामले में बैंक के एक कर्मचारी रघुवीर प्रजापति को भी सजा मिली है.

सजा के बाद विधानसभा सचिवालय ने राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त कर दतिया सीट रिक्त घोषित कर दी है. नियमों के अनुसार दो साल या उससे ज्यादा की सजा मिलने पर जनप्रतिनिधि की सदस्यता खत्म हो जाती है. हालांकि अगर हाईकोर्ट से सजा पर रोक मिलती है तो उनकी राजनीतिक स्थिति में बदलाव संभव हो सकता है.

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दतिया की राजनीति में हलचल काफी बढ़ गई है. अगर अदालत से राहत नहीं मिलती तो आने वाले समय में यहां उपचुनाव की स्थिति बन सकती है. वहीं कांग्रेस और भाजपा दोनों की नजर अब इस मामले के अगले कानूनी और राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 9 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 10 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 10 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 10 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 11 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 11 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Datia Politics: कपिल सिब्बल के मैदान में उतरते ही गरमाया राजेंद्र भारती मामला, दतिया सीट पर बढ़ा सस्पेंस | Khabar Digital | Khabar Digital