School Timings Changed : गर्मी के बढ़ते तेवरों के बीच रायपुर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। नए आदेश के अनुसार अब सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह के समय संचालित किए जाएंगे, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाया जा सके।
छोटी कक्षाएं सुबह, बड़ी कक्षाएं दोपहर
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक, जिले के स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगे। वहीं हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए समय अलग निर्धारित किया गया है, जिनकी पढ़ाई दोपहर 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
स्वास्थ्य को लेकर फैसला
प्रशासन का कहना है कि बढ़ते तापमान का सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसी के चलते यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों के स्वास्थ्या पर बुर असर नहीं पड़े और लू जैसी समस्याओं से बचाव हो सके।
अन्य जिलों में भी बदलाव!
गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह स्कूल समय में परिवर्तन किए जा रहे हैं। सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए समय का सख्ती से पालन करें।









