राहुल गांधी को एमपी के मंत्री ने दिया टिकट का ऑफर… बोले- पहले रांची जाइए, टिकट मैं करा दूंगा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

राहुल गांधी को एमपी के मंत्री ने दिया टिकट का ऑफर… बोले- पहले रांची जाइए, टिकट मैं करा दूंगा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित उज्जैन दौरे को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी सितंबर में उज्जैन पहुंच सकते हैं। संभावित दौरे के दौरान वे बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, उनके दौरे की तारीख अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुई है।

मंत्री विश्वास सारंग ने साधा निशाना
राहुल गांधी के प्रस्तावित मध्यप्रदेश दौरे के बीच प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी को उज्जैन आने से पहले झारखंड के रांची जाने की सलाह दी है। सारंग ने कहा कि रांची में भी छात्र-छात्राओं को समर्थन की जरूरत है। उन्होंने तंज कसते हुए यहां तक कहा कि अगर राहुल गांधी रांची जाना चाहते हैं तो वे दिल्ली से रांची की उनकी टिकट भी करा देंगे।

जंतर-मंतर प्रदर्शन का किया जिक्र
मंत्री सारंग ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जेन-जी के विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठाया। उनके मुताबिक, राहुल गांधी दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और उनके साथ सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। सारंग का कहना है कि यदि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों को लेकर गंभीर हैं, तो उन्हें रांची में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के बीच भी जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रांची में विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज की स्थिति बनी, ऐसे में राहुल गांधी को वहां पहुंचकर उनका समर्थन करना चाहिए।

उज्जैन दौरे पर भाजपा का निशाना
राहुल गांधी के संभावित उज्जैन दौरे को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर सवाल उठा रही है। मंत्री सारंग के बयान से साफ है कि भाजपा राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को उज्जैन आने से पहले रांची में छात्रों के बीच पहुंचना चाहिए। फिलहाल राहुल गांधी के उज्जैन दौरे की तारीख तय नहीं हुई है। कांग्रेस की ओर से दौरे को लेकर तैयारियां जारी हैं, जबकि भाजपा नेताओं के बयानों के बीच इस संभावित दौरे को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमाती नजर आ रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

17 minutes ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

18 minutes ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 1 hour ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

और पढ़ें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा