बालाघाट में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले - "आप चौबीसों घंटे 'विकास' की बातें करते हैं, जबकि भ्रष्टाचार 24 घंटे चरम पर है"

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बालाघाट में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले - "आप चौबीसों घंटे 'विकास' की बातें करते हैं, जबकि भ्रष्टाचार 24 घंटे चरम पर है"

बालाघाट (मध्य प्रदेश): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने मध्य प्रदेश के बालाघाट दौरे के दौरान राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने क्षेत्र के आदिवासी इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कई बच्चों की मौत बीमारी और कुपोषण की वजह से हो चुकी है। सरकार की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा या रोजगार के मोर्चे पर मिलने वाली मदद आदिवासियों को नहीं मिली।

आदिवासी को नहीं मिलती केंद्र और राज्य सरकार की मदद

राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा महसूस होता है जैसे इन लोगों को भारत के दिल में बिल्कुल अकेला छोड़ दिया गया हो, और इनके लिए न तो केंद्र सरकार का की कोई मदद मिलती है और न ही मध्य प्रदेश सरकार कोई मदद करता है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिकारों, मनरेगा (MGNREGA) और वन अधिकार कानून से जुड़े कई गंभीर मुद्दे अनसुलझे हैं, लेकिन इसके बावजूद पीड़ितों को कोई सहायता नहीं मिल रही है।

चौबीसों घंटे 'विकास' की बातें करते हैं, जबकि भ्रष्टाचार 24 घंटे चरम पर

राहुल गांधी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वो अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करे। आपको इन लोगों को अस्पताल और स्कूल मुहैया कराने ही होंगे, जिनके आदिवासी हकदार हैं। मुझे नहीं पता कि आप किस दुनिया में जी रहे हैं। आप चौबीसों घंटे 'विकास' की बातें करते हैं, जबकि भ्रष्टाचार 24 घंटे चरम पर है। लेकिन जब हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों को मदद की जरूरत होती है, तो आप कहीं नजर नहीं आते।"

कांग्रेस सत्ता में आयी तो हर संभव मदद का किया वादा

उन्होंने कहा, "अपना काम कीजिए, यहां शिक्षा और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराइए और यह सुनिश्चित कीजिए कि इन लोगों को उनका हक मिले। हमने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जैसे ही हमारी सरकार सत्ता में आएगी, हम हरसंभव मदद करेंगे।"

'यह मध्य प्रदेश सरकार की पूरी तरह विफलता है'

राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि यह मध्य प्रदेश में शासन की पूरी तरह से नाकामी है। आप कहीं भी चले जाइए, आपको हर तरफ 100% प्रशासनिक और सरकारी विफलता ही दिखाई देगी।

उन्होंने कह कि वे इस गंभीर मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संसद में केवल बालाघाट के आदिवासियों का मामला ही नहीं उठाएंगे, बल्कि पूरे देश में आदिवासियों के साथ हो रहे सलूक के मुद्दे को भी जोर-शोर से रखेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 11 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 12 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 13 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 13 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 13 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 13 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बालाघाट में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, बोले - "आप चौबीसों घंटे 'विकास' की बातें करते हैं, जबकि भ्रष्टाचार 24 घंटे चरम पर है" | Khabar Digital | Khabar Digital