रचना नगर में ‘ग्रीन ड्रग्स’ का खुलासा, पुलिस ने घर से पकड़ी गांजे की खेती

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रचना नगर में ‘ग्रीन ड्रग्स’ का खुलासा, पुलिस ने घर से पकड़ी गांजे की खेती

खबर digital News संवाददाता कटनी-- जिले में नशे के कारोबार और मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रचना नगर कॉलोनी में एक युवक के घर के पास अवैध रूप से लगाए गए गांजा के पौधे को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से करीब 7 फीट ऊंचा हरा-भरा गांजा का पौधा बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में नशा मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि रचना नगर कॉलोनी गली नंबर-2 में रहने वाला एक युवक अपने घर के समीप तार फेंसिंग के भीतर गांजा का पौधा उगा रहा है।सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में अक्षत कुमार जार (23 वर्ष) के घर के पास तार फेंसिंग के भीतर लगभग 7 फीट ऊंचा गांजा का पौधा लगा मिला। पूछताछ के दौरान युवक कोई वैध जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पौधे को जड़ सहित उखाड़कर जब्त कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 662/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।नशे के खिलाफ लगातार जारी है अभियानथाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने बताया कि अवैध गांजा, स्मैक और शराब के कारोबार के खिलाफ कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिले में नशा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।कार्रवाई में रही इन पुलिसकर्मियों की अहम भूमिकाइस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। टीम में निरीक्षक राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक दीपेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल, नीरज पाण्डेय तथा आरक्षक अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह और अजीत सिंह शामिल रहे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

रचना नगर में ‘ग्रीन ड्रग्स’ का खुलासा, पुलिस ने घर से पकड़ी गांजे की खेती | Khabar Digital | Khabar Digital