जल संकट से पहले अलर्ट हुआ निगम, 19 मार्च से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की तैयारी तेज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जल संकट से पहले अलर्ट हुआ निगम, 19 मार्च से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की तैयारी तेज

समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त तपस्या परिहार ने लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी--नगर निगम कटनी में सोमवार को मेयर इन काउंसिल सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने विभागीय योजनाओं, लंबित प्रकरणों और जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, राजस्व और न्यायालयीन मामलों सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में उपायुक्त शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, उपयंत्री जायेन्द्र प्रताप सिंह, पवन श्रीवास्तव, मोना करेरा, मृदुल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण प्रभारी, योजना शाखा प्रभारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियाननिगमायुक्त ने बताया कि 19 मार्च से प्रदेशभर में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत नगरीय क्षेत्रों में जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने जलप्रदाय शाखा को निर्देश दिए कि जल स्रोतों की सफाई, सार्वजनिक कुओं की मरम्मत और जल संरक्षण से संबंधित आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू कर दी जाएं। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए पाइपलाइन लीकेज की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश भी दिए।शिविरों में मिले आवेदनों का जल्द निराकरणसंकल्प से समाधान अभियान के तहत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज करने और लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश निगमायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए।सफाई व्यवस्था की रोजाना मॉनिटरिंगनगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी को डेयरी संचालकों को नोटिस जारी करने और आवारा श्वानों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने की हिदायत दी गई।विकास कार्यों में न हो देरीनिगमायुक्त ने जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग पर पोल शिफ्टिंग का कार्य शीघ्र शुरू करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रेमनगर बस्ती में चल रहे विद्युतीकरण कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक लेटलतीफी स्वीकार नहीं की जाएगी।कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों की समीक्षाबैठक में निगम कर्मचारियों के सीपीएफ, ईपीएफ, अनुकंपा नियुक्ति और परिवार कल्याण से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती राजकुमारी सोनी के परिवार कल्याण योजना से संबंधित प्रकरण को शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजी सुधार कर भोपाल स्तर पर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए।इन योजनाओं की भी हुई समीक्षाबैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, जन्म-मृत्यु पंजीयन, अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, फायर सेफ्टी प्रकरण, आईएचएसडीपी योजना के हितग्राहियों का सत्यापन, स्वच्छ भारत मिशन की गतिविधियां और ई-केवाईसी के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली में नियमित रूप से लॉगिन कर कार्य संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।P

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जल संकट से पहले अलर्ट हुआ निगम, 19 मार्च से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की तैयारी तेज | Khabar Digital | Khabar Digital