पदभार संभालते ही एक्शन मोड में नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पदभार संभालते ही एक्शन मोड में नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी- जिले के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने पदभार ग्रहण करते ही अपनी कार्यशैली का परिचय देते हुए तत्काल शहर का भ्रमण कर कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उनके इस सक्रिय कदम को आमजन की सुरक्षा के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।श्री मौर्य ने थाना कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने थाना माधवनगर क्षेत्र सहित शहर के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों और महत्वपूर्ण चेकिंग पॉइंटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, यातायात प्रबंधन को प्रभावी करना तथा आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील और जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं जनसुनवाई व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासित, जवाबदेह एवं जनता के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करते ही मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने से यह संदेश गया है कि कटनी पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सजग है और आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 4 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 17 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 18 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 19 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 19 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 19 hours ago

और पढ़ें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना