नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? CM मोहन यादव से लेकर कैलाश विजयवर्गीय तक मुलाकातों ने बढ़ाया सस्पेंस

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

नरोत्तम मिश्रा की वापसी के संकेत? CM मोहन यादव से लेकर कैलाश विजयवर्गीय तक मुलाकातों ने बढ़ाया सस्पेंस

मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र में नजर आ रहे हैं. दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. उस समय ऐसी अटकलें थीं कि चुनाव के दौरान सामने आए भीतरघात के आरोपों के चलते पार्टी उन्हें सक्रिय राजनीति से दूर रख सकती है. हालांकि, हाल के घटनाक्रमों ने इन चर्चाओं को नई दिशा दे दी है.

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान सामने आई तस्वीर के बाद नरोत्तम मिश्रा को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हुई हैं. इसके बाद लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों की तस्वीरें सामने आ रही हैं. इन मुलाकातों को उनके राजनीतिक भविष्य के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

CM मोहन यादव के साथ दिखे नरोत्तम मिश्रा

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐतिहासिक जहांगीर महल का दौरा किया था. इस दौरान नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे. खास बात यह रही कि इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी नरोत्तम मिश्रा के साथ नजर आए.

इसके बाद भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का मिश्रा के भोपाल स्थित आवास पर पहुंचना भी चर्चा का विषय बन गया. जामवाल के अलावा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी उनसे मुलाकात की. वहीं जनजातीय कार्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह भी मिश्रा से मिलने उनके निवास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.

दतिया उपचुनाव के बाद बदले समीकरण

दतिया उपचुनाव से पहले नरोत्तम मिश्रा को भाजपा टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा था. इसके बावजूद पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बना दिया. टिकट कटने के बाद मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली और भाजपा कार्यालय के घेराव तक की स्थिति बन गई थी. इस घटनाक्रम के दौरान दतिया भाजपा में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आए थे.

उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद भीतरघात की चर्चाएं और तेज हो गईं. इस दौरान नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे. हालांकि, बाद में मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखा और दतिया चुनाव से जुड़े पूरे घटनाक्रम पर स्थिति स्पष्ट की.

नई जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज

दतिया में भाजपा की जिला कार्यकारिणी और जिलाध्यक्ष की नियुक्ति अभी बाकी है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी नरोत्तम मिश्रा को संगठन में फिर से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है.

सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता मिश्रा के पक्ष में हैं और उनकी भविष्य की भूमिका को लेकर भोपाल से दिल्ली तक विचार-विमर्श चल रहा है. हालांकि, अभी पार्टी की ओर से उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लगातार हो रही दिग्गज नेताओं की मुलाकातों के बीच अब सबकी नजर भाजपा के अगले फैसले पर टिकी है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 9 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस