खबर डिजिटल संवाददाता कटनी --जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर मुरुम माफिया सक्रिय हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इमलिया, तखला सहित आसपास के कई इलाकों में रात होते ही अवैध मुरुम खनन का खेल शुरू हो जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारी मशीनों की मदद से सरकारी जमीन से लगातार मुरुम निकाला जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय मौन बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि देर रात ट्रैक्टर और हाइवा वाहनों की आवाजाही तेज हो जाती है, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि अवैध खनन के कारण सड़कों की हालत खराब हो रही है और पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मुरुम माफिया को खनिज विभाग की कथित शह प्राप्त है, जिसके चलते यह अवैध कारोबार बेखौफ होकर संचालित किया जा रहा है। यही वजह है कि रातभर मशीनें चलती रहती हैं, लेकिन प्रशासनिक अमला मौके पर नजर नहीं आता।क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और मुरुम माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है या फिर मुरुम माफिया इसी तरह सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते रहेंगे।
कटनी में फिर सक्रिय हुए मुरुम माफिया, रात के अंधेरे में धड़ल्ले से अवैध खनन
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









