MSP New Rates: किसानों के लिए खुशखबरी! सूरजमुखी, तिल और कपास के MSP में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, इतना मिलेगा लाभ

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MSP New Rates: किसानों के लिए खुशखबरी! सूरजमुखी, तिल और कपास के MSP में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, इतना मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए किसानों को बड़ी राहत देते हुए कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई. सरकार का कहना है कि MSP में यह बढ़ोतरी किसानों को उनकी लागत का बेहतर दाम देने और खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से की गई है.

एमएसपी के दामों में बढ़ोतरी

इस बार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सूरजमुखी की फसल में की गई है, जहां MSP में 622 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है. इसके अलावा कपास पर 557 रुपये, नाइजरसीड पर 515 रुपये और तिल पर 500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है. सरकार ने साफ किया है कि MSP तय करते समय किसानों की उत्पादन लागत को ध्यान में रखा गया है ताकि उन्हें कम से कम लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिल सके.

MSP में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी

धान की बात करें तो सामान्य धान के MSP में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसका नया समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. वहीं ग्रेड-ए धान का MSP बढ़कर 2461 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है. बाजरा किसानों को भी राहत मिली है और इसका MSP अब 2900 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.

अरहर के MSP में सबसे ज्यादा 450 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी

दलहन फसलों में अरहर के MSP में सबसे ज्यादा 450 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद इसका नया MSP 8450 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. उड़द के समर्थन मूल्य में 400 रुपये का इजाफा हुआ है और अब यह 8200 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी जाएगी. वहीं मूंग के MSP में मामूली बढ़ोतरी की गई है, लेकिन सरकार का दावा है कि इस फसल पर किसानों को लागत के मुकाबले सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.

तिलहनी फसलों में भी किसानों को राहत

तिलहनी फसलों में भी किसानों को राहत दी गई है. सूरजमुखी का MSP बढ़कर 8343 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जबकि मूंगफली अब 7517 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदी जाएगी. सोयाबीन के MSP में 380 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब इसकी खरीद 5708 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी. इसके अलावा तिल और रामतिल यानी नाइजरसीड के दामों में भी बड़ा इजाफा किया गया है. सरकार का मानना है कि MSP में यह बढ़ोतरी किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को ज्यादा लाभकारी बनाने में मदद करेगी.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 10 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 10 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 11 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 11 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 11 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 11 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MSP New Rates: किसानों के लिए खुशखबरी! सूरजमुखी, तिल और कपास के MSP में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, इतना मिलेगा लाभ | Khabar Digital | Khabar Digital