MP Weather Update. मध्यप्रदेश में आग उगल रहा मौसम, 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Weather Update. मध्यप्रदेश में आग उगल रहा मौसम, 30 जिलों में लू का अलर्ट जारी

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में मई के तीसरे सप्ताह में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सूरज आग बरसाता नजर आ रहा है और तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं और गर्मी का असर और तेज हो सकता है.

यहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

सोमवार को छतरपुर जिले का खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं नौगांव में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया. राजगढ़ में 45.5 डिग्री, रतलाम में 45.4 डिग्री और खंडवा में 45.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. शाजापुर, श्योपुर और मुरैना में भी पारा 45 डिग्री के आसपास बना रहा. दमोह और सतना में तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सागर में 44.7 डिग्री तक पहुंच गया.

इतना पहुंचा पारा

गुना और रीवा में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. रायसेन में 44.4 डिग्री, खरगोन में 44.2 डिग्री और धार में 44.1 डिग्री दर्ज किया गया. टीकमगढ़ और मंडला में भी पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया. राजधानी भोपाल में तापमान 44 डिग्री रहा, जबकि इंदौर में 44.3 डिग्री, ग्वालियर में 43.7 डिग्री, उज्जैन में 44 डिग्री और जबलपुर में 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने क्या कहा

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर, दतिया, भिंड, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तीव्र लू चलने की चेतावनी दी गई है. इन इलाकों में दिन के समय तेज गर्म हवाएं लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती हैं. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर समेत 30 से ज्यादा जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी का असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर ज्यादा पड़ सकता है.

यहां चलेगा हीटवेब

हीट वेव की चेतावनी वाले जिलों में नीमच, राजगढ़, शाजापुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, मंदसौर, रतलाम, आगर मालवा, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, दमोह, पन्ना, गुना, अशोकनगर, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना भी शामिल हैं. वहीं जबलपुर, झाबुआ, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, हरदा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, कटनी, मैहर, रीवा, मऊगंज, सतना, सीधी और सिंगरौली में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 11 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 12 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 12 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 13 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 13 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 13 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस