भोपाल/खबर डिजिटल/ MP Transfer Update News: मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में तबादलों का इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सीएम ने कैबिनेट बैठक में तबादलों की समय-सीमा आगे नहीं बढ़ाने पर सहमति बनी है। मोहन सरकार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि तबादलों की अंतिम तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा।
विभिन्न विभागों द्वारा जारी किए गए तबादला आदेशों को मंगलवार की रात 12 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। कई विभाग आज देर रात तक तबादला सूची जारी कर सकते हैं। सरकार ने समय-सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। जिन विभागों ने अभी तक अपने तबादला आदेश अपलोड नहीं किए हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।









