MP Teachers Transfer: एमपी में शिक्षकों के तबादलों को लेकर बड़ा अपडेट

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Teachers Transfer: एमपी में शिक्षकों के तबादलों को लेकर बड़ा अपडेट

MP Teachers Transfer: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए स्थानांतरण की गाइडलाइन और शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य में तबादलों का यह दौर 8 जून 2026 से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक अनवरत जारी रहेगा। विभाग ने साफ कर दिया है कि आने वाले सालों के लिए अब अलग से कोई नई ट्रांसफर पॉलिसी जारी नहीं की जाएगी। इस बार की नीति में जरूरत से ज्यादा शिक्षकों को लेकर कड़े प्रावधान किए गए हैं।

विभाग द्वारा जारी नई नीति के तहत तबादलों को दो चरणों में विभाजित किया गया है। 8 जून से सबसे पहले प्रशासनिक आधार पर उन शिक्षकों के ट्रांसफर प्रस्तावों का ऑनलाइन पंजीयन शुरू होगा, जिन्हें विभाग अपनी जरूरत के हिसाब से इधर-उधर करना चाहता है।प्रशासनिक तबादलों की लिस्ट फाइनल होने के बाद, स्कूलों में रिक्त बचे हुए पदों के आधार पर शिक्षक अपनी स्वेच्छा से ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे।

तारीखों का पूरा गणित, कब क्या होगा?

18 जून 2026: एजुकेशन पोर्टल पर संभाग और जिलावार खाली पदों की अंतिम सूची का प्रकाशन
19 जून से 23 जून: इच्छुक शिक्षक और शिक्षाकर्मी मनपसंद जगह के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
24 जून से 26 जून: प्राप्त आवेदनों की जांच और प्रशासनिक अप्रूवल की कार्रवाई।
28 जून से 30 जून: डिजिटल हस्ताक्षर युक्त ट्रांसफर ऑर्डर जारी होना शुरू होंगे।
30 जून से 16 जुलाई: पुराने स्कूल से रिलीव होकर नए स्कूल में जॉइनिंग की डेडलाइन।
01 जुलाई से 07 जुलाई: ट्रांसफर से असंतुष्ट कर्मचारी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
15 जुलाई 2026: सभी आपत्तियों का निराकरण कर ट्रांसफर प्रक्रिया पर विराम लगेगा।

कैडर और संभाग ट्रांसफर

जिला, संभाग और राज्य कैडर के अंतर्गत बदलाव चाहने वाले शिक्षक 8 से 17 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, एक जिले से दूसरे जिले के लिए 8 से 15 जुलाई तक का समय तय किया गया है। नई व्यवस्था के तहत उसी संभाग के अंदर प्रमोशन वाले खाली पदों पर तो ट्रांसफर हो सकेंगे, लेकिन एक संभाग के पदोन्नति वाले पद पर दूसरे संभाग के शिक्षक को ट्रांसफर के जरिए पोस्टिंग नहीं दी जाएगी।

शिक्षकों की छंटनी

जिन स्कूलों में छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षक ज्यादा हैं, उन्हें एजुकेशन पोर्टल पर चिह्नित किया गया है। सामान्य तौर पर उस स्कूल में सबसे लंबे समय से टिके शिक्षक को सरप्लस माना जाएगा। लेकिन, यदि पिछले 2 साल के अंदर ट्रांसफर होकर आए शिक्षकों के कारण अतिशेष की स्थिति बनी है, तो नए आए शिक्षकों को ही सरप्लस माना जाएगा।

सत्र के बीच में भी होंगे ट्रांसफर

विभाग ने बच्चों की पढ़ाई का हवाला देते हुए साफ कर दिया है कि सरप्लस शिक्षकों को कमी वाले स्कूलों में भेजने के लिए काउंसलिंग का सहारा लिया जाएगा। यदि कोई शिक्षक काउंसलिंग में नहीं आता है, तो शैक्षणिक सत्र के बीच में भी उसका ट्रांसफर किसी भी वक्त किया जा सकेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 8 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस