MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, खत्म हो सकता है PHE विभाग, मोहन सरकार की तैयारी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, खत्म हो सकता है PHE विभाग, मोहन सरकार की तैयारी

मध्यप्रदेश में पेयजल व्यवस्था से जुड़े सबसे पुराने विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी यानी पीएचई विभाग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मुख्यमंत्री Mohan Yadav की अध्यक्षता में हुई नीतिगत बैठक में विभाग को दो हिस्सों में बांटकर अन्य विभागों में शामिल करने पर सहमति बनी है. सरकार की योजना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पीएचई अमले को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन किया जाएगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों और व्यवस्थाओं को नगरीय विकास एवं आवास विभाग को सौंपा जाएगा. हालांकि विभाग को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला अभी बाकी है.

सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

सरकार का यह कदम केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय की उस नीति से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें राज्यों को एकल नल-जल योजनाओं की जिम्मेदारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को देने की सलाह दी गई है. मध्यप्रदेश में इस दिशा में पहले से तैयारी चल रही थी और अब पीएचई विभाग के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. सरकार का मानना है कि इससे पेयजल योजनाओं के संचालन और निगरानी में बेहतर तालमेल बनाया जा सकेगा. बैठक में ओंकारेश्वर और ममलेश्वर को मिलाकर नया विकास प्राधिकरण बनाने पर भी चर्चा हुई. इसके तहत ओंकारेश्वर-ममलेश्वर विकास प्राधिकरण गठित करने की योजना पर विचार किया गया, जिससे क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन विकास को गति दी जा सके.

प्रदेश के सभी स्कूल स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित होंगे

इसके अलावा शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई महत्वपूर्ण फैसलों पर सहमति बनी. तय किया गया कि प्रदेश के सभी स्कूल स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित होंगे. जिन सांदीपनि स्कूलों में बड़े भवन होने के बावजूद केवल एक शिफ्ट में कक्षाएं लग रही हैं, वहां अन्य गतिविधियों को भी संचालित करने की योजना बनाई जाएगी. कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को आपस में मिलाने और कुछ स्कूलों को बंद करने पर भी विचार किया गया है.

पट्टों के वितरण की तैयारी पर भी चर्चा

सरकार ने स्वामित्व योजना के विस्तार और 50 लाख पट्टों के वितरण की तैयारी पर भी चर्चा की. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. पंचायतों में आबादी भूमि घोषित करने की प्रक्रिया को सरल बनाने और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया. अधिकारियों को लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की छूट देने की बात भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 12 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 13 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 13 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 13 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 14 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 14 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, खत्म हो सकता है PHE विभाग, मोहन सरकार की तैयारी | Khabar Digital | Khabar Digital