एमपी में 30 आईपीएस अफसरों की होगी बढ़ोतरी… एसपी से लेकर डीजीपी रैंक तक में होगा बदलाव

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

एमपी में 30 आईपीएस अफसरों की होगी बढ़ोतरी… एसपी से लेकर डीजीपी रैंक तक में होगा बदलाव

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में लंबे समय से लंबित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर रिव्यू की प्रक्रिया एक बार फिर गति पकड़ती नजर आ रही है। पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने प्रदेश में लगभग 30 नए आईपीएस पद सृजित करने का प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिया है। राज्य सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। प्रस्ताव में नए पदों का लगभग 33 प्रतिशत हिस्सा राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के लिए आरक्षित रखने का सुझाव दिया गया है।

319 स्वीकृत पदों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव
वर्तमान में मध्य प्रदेश में आईपीएस कैडर के 319 स्वीकृत पद हैं। पीएचक्यू ने इस संख्या में करीब 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव के अनुसार पुलिस अधीक्षक (एसपी) से लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) स्तर तक विभिन्न रैंक के पद बढ़ाए जाने की योजना है। इससे प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

कैडर रिव्यू में देरी से प्रभावित हुए अधिकारी
राज्य में आईपीएस कैडर रिव्यू की प्रक्रिया लंबे समय से विलंबित रही है। इसका असर राज्य पुलिस सेवा के उन अधिकारियों पर पड़ा है, जो समय पर पदोन्नति के माध्यम से आईपीएस कैडर में शामिल हो सकते थे। कई अधिकारी निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके हैं, जिससे उनका आईपीएस में चयन प्रभावित हुआ है।

कैट ने सरकारों से मांगा था जवाब
कैडर रिव्यू में देरी को लेकर केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की जबलपुर खंडपीठ भी पहले नाराजगी जता चुकी है। करीब तीन माह पहले हुई सुनवाई में अधिकरण ने केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। यह मामला वर्ष 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों की याचिका से जुड़ा था, जिन्होंने 56 वर्ष की आयु पार करने के बावजूद आईपीएस में पदोन्नति के लिए अपने दावे पर विचार करने की मांग की थी। उनका कहना था कि हर पांच वर्ष में होने वाला अनिवार्य कैडर रिव्यू समय पर नहीं होने से उनके अधिकार प्रभावित हुए हैं। मामले की प्रारंभिक सुनवाई में कैट ने सरकारों से जवाब भी तलब किया था।

ग्लैमरस पुलिस अफसर नेहा पच्चीसिया का करियर बना घनचक्कर… एक और गंभीर केस में होगी जांच

अधिकारियों की बढ़ेगी उपलब्धता
अब राज्य सरकार और केंद्र की मंजूरी के बाद कैडर रिव्यू की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। यदि प्रस्ताव स्वीकृत होता है तो इससे राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं और पुलिस प्रशासन में अधिकारियों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। इस कवायद को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की नाराजगी का असर भी माना जा रहा है।

श्री दादाजी धाम खंडवा में नौकरी, शराब की लत छुड़ाने की लगाई गुहार… दानपेटियों में निकले लाखों रुपये

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस