अगर आप आने वाले दिनों में पुणे, गोरखपुर, बनारस, दिल्ली, जबलपुर या दक्षिण भारत की तरफ ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. रेलवे के पुणे और बिलासपुर मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि कई स्पेशल ट्रेनें तय तारीखों पर रद्द रहेंगी. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले NTES या 139 रेल मदद सेवा के जरिए अपडेट जरूर देखें.
ये ट्रेनें हुई रद्द
मध्य रेलवे के पुणे मंडल में दौंड-मनमाड रेलखंड पर डबल लाइन से जुड़ा काम चल रहा है. इसी के तहत 16 से 18 मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इस वजह से कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. रेलवे ने कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला लिया है ताकि यात्रा पूरी तरह बाधित न हो.
ये ट्रेनें हुई प्रभावित
प्रभावित ट्रेनों में हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस, बंगलुरु सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, हुबली-बनारस एक्सप्रेस, जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस और यशवंतपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों को मनमाड, नाशिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, लोनावला, सूरत, लातूर रोड और छत्रपति संभाजीनगर जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा. इसके अलावा मई महीने में कई स्पेशल ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त भी किया गया है. पुणे-गोरखपुर स्पेशल 14 से 18 मई तक रद्द रहेगी, जबकि गोरखपुर-हडपसर स्पेशल 15 से 19 मई तक नहीं चलेगी. वहीं पुणे-दानापुर, दानापुर-हडपसर, झांसी-हडपसर और जबलपुर-पुणे स्पेशल ट्रेनों के भी कुछ फेरे रद्द किए गए हैं.
तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने का काम शुरू
उधर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने का काम शुरू होने जा रहा है. बिलासपुर और चांपा जंक्शन के बीच होने वाले इस निर्माण कार्य के चलते जून में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे. इसका असर रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा. रेलवे के अनुसार 10 जून को रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस और 11 जून को सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके









