भोपाल। मध्यप्रदेश में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) भर्ती 2026 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक और प्रयोगशाला अटेंडेंट पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची MP Online पर अपलोड कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया में कुल 97 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है।
5 महीने में पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया
राज्य सरकार ने 13 जनवरी 2026 को भर्ती को मंजूरी दी थी। इसके बाद 10 मार्च 2026 को भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया। पूरी चयन प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए करीब पांच महीने में अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया।
किस पद पर कितने अभ्यर्थियों का चयन हुआ?
जारी चयन सूची के अनुसार प्रयोगशाला तकनीशियन (Lab Technician) के 19, प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) के 28 और प्रयोगशाला अटेंडेंट (Lab Attendant) के 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। तीनों पदों को मिलाकर कुल 97 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है।
14 और 15 जून को हुई थी लिखित परीक्षा
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 जून 2026 को भोपाल के जहांगीराबाद स्थित शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में तीन पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 5 अगस्त 2026 को अंतिम चयन सूची जारी की गई।
ये खबर भी पढ़ें









