MP मौसम अपडेट: मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही…सड़कों पर भरा पानी, निचले इलाके हुए जलमग्न

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

MP मौसम अपडेट: मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही…सड़कों पर भरा पानी, निचले इलाके हुए जलमग्न

डिंडोरी/खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्यप्रदेश कई जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई। डिंडौरी में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत डिंडोरी के विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है। मंगलवार दोपहर को हुई झमाझम बारिश के बाद पूरा जिला मुख्यालय तालाब में तब्दील दिखायी दिया।

पहली बारिश में ही नगर पंचायत की घोर लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर आम जनता को भुगतना पड़ा है। मात्र कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश में शहर के मुख्य मार्ग और चौराहे तालाब बन गए, तो वहीं कई रिहायशी इलाकों के कई घरों में गंदा पानी घुसने से घरेलू सामग्री तबाह हो गई।

​मंगलवार का दिन जिला मुख्यालय के व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आया। दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक आसमान में काले घने बादलों का डेरा जमा और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। यह बारिश देर शाम तक बिना रुके लगातार जारी रही।

dindori weather
dindori weather

​बारिश की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही घंटों में शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह चोक हो गया। जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर करीब 2 से ढाई फीट तक पानी भर गया। सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज था कि राहगीरों का पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के पहिए भी आधे से ज्यादा पानी में डूब गए। कई वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

​शहर का सबसे व्यस्ततम इलाका कहा जाने वाला रानी अवंती बाई चौक मंगलवार को पूरी तरह एक बड़े तालाब के रूप में नजर आया। यहाँ नालियों से जल निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी जमा हो गया।
​इससे भी बदतर हालात नर्मदागंज और साकेत नगर के रिहायशी इलाकों में देखने को मिले। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत ने मानसून शुरू होने से पहले नालियों की तली-झाड़ सफाई नहीं कराई। नालियों में महीनों से जमा प्लास्टिक, कचरा और कीचड़ वैसे की वैसे ही पड़ी रही। नतीजा यह हुआ कि बारिश का पानी नालियों में जाने के बजाय उफनकर सीधे लोगों के घरों और दुकानों के भीतर घुस गया।

​ नर्मदागंज की एक स्थानीय महिला ने रोते हुए बताया कि नाली का बदबूदार और गंदा पानी अचानक घर के कमरों और रसोई में घुस गया। जब तक वे कुछ समझ पातीं, तब तक बिस्तर, राशन, इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान और पूरी गृहस्थी का कीमती सामान पानी में डूबकर पूरी तरह बर्बाद हो चुका था।

​जलभराव की सबसे वीभत्स और गंभीर स्थिति हंस नगर वार्ड में देखने को मिली। यहां जलभराव का कारण सिर्फ प्राकृतिक बारिश नहीं, बल्कि प्रशासनिक सह पर हुआ अवैध अतिक्रमण है।
​स्थानीय रहवासियों ने बताया कि हंस नगर के मुख्य निकासी नाले पर कुछ रसूखदार लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर पक्के मकानों और बांउड्री का निर्माण कर लिया है। नाले की चौड़ाई सिकुड़ कर आधी से भी कम रह गई है और कई जगह तो नाले का बहाव पूरी तरह बंद हो चुका है।

​ रहवासियों ने बताया कि इस अवैध निर्माण को लेकर उन्होंने पूर्व में जिला कलेक्टर से मुलाकात कर लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई थी।
​ शिकायत के बाद भी नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया और न ही आज तक अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई हुई । आज उसी प्रशासनिक उदासीनता का नतीजा है कि नाले का गंदा पानी भी बैक मारकर सीधे सीधे रहवासियों के घरों और कमरों तक पहुंच रहा है।

​इस भारी बारिश के जहां शहरी क्षेत्र में नुकसान और तबाही की तस्वीरें सामने आईं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों और कृषि जगत से एक बेहद सुखद और राहत भरी खबर भी आई। यह मूसलाधार बारिश जिले के किसानों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है।

सूखे जैसे इन हालातों के चलते किसान बेहद चिंतित थे और खरीफ की मुख्य फसलों की बोवनी का कार्य पूरी तरह पिछड़ चुका था। कृषि विभाग भी लगातार कम वर्षा की आशंका को देखते हुए किसानों को कम पानी वाली फसलें बोने की सलाह दे रहा था। लेकिन मंगलवार को हुए इस झमाझम बारिश ने खेतों की प्यास बुझा दी है। इस बारिश के बाद अब जिले में कृषि कार्यों और धान-मक्के की बोवनी में जबरदस्त तेजी आने की उम्मीद है, जिससे किसानों के चेहरे पर दोबारा रौनक लौट आई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 7 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 8 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 8 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 8 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 9 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 9 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस