कन्हवारा की मित्रा फार्मेसी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कन्हवारा की मित्रा फार्मेसी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड

खबर digital News कटनी-- जिले में मेडिकल स्टोर्स की मनमानी पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कन्हवारा स्थित मित्रा फार्मेसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मेडिकल स्टोर में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के बाद की गई है।जानकारी के अनुसार कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित संयुक्त निरीक्षण दल ने 10 जून को मित्रा फार्मेसी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जो तथ्य सामने आए, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी चौंका दिया।जांच में पाया गया कि मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट मौजूद नहीं था। दवा विक्रय से संबंधित आवश्यक दस्तावेज संधारित नहीं किए जा रहे थे। इतना ही नहीं, बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाओं की बिक्री खुलेआम की जा रही थी। सबसे गंभीर बात यह रही कि मेडिकल स्टोर की आड़ में मरीजों का इलाज भी किया जा रहा था और मौके पर डॉक्टर मौजूद मिले।निरीक्षण टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसी दिन मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया था। इसके बाद 11 जून को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। लेकिन फार्मेसी संचालक द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मित्रा फार्मेसी का लाइसेंस सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।जिले में स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को अवैध और नियम विरुद्ध संचालित मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

30 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

कन्हवारा की मित्रा फार्मेसी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड | Khabar Digital | Khabar Digital