जलप्रदाय व्यवस्था की महापौर ने की गहन समीक्षावॉटर टेस्टिंग से लेकर जल सुनवाई तक दिए अहम निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जलप्रदाय व्यवस्था की महापौर ने की गहन समीक्षावॉटर टेस्टिंग से लेकर जल सुनवाई तक दिए अहम निर्देश

खबर डिजिटल कटनी- इंदौर में हाल ही में हुई जलजनित त्रासदी को गंभीरता से लेते हुए कटनी नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सोमवार को जलप्रदाय व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य (जलप्रदाय) श्री उमेन्द्र अहिरवार सहित जलप्रदाय विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।समीक्षा बैठक में महापौर ने नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने को नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने जल आपूर्ति से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली। महापौर ने प्रतिदिन की जाने वाली वॉटर टेस्टिंग की संख्या, परीक्षण प्रक्रिया, शहर की सभी जल टंकियों की नियमित सफाई, जल की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की स्थिति पर विशेष चर्चा की।महापौर ने निर्देश दिए कि जिन हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है, उन्हें अलग रंग की कोडिंग कर स्पष्ट सूचना चस्पा की जाए, ताकि नागरिक भ्रमित न हों और दूषित पानी के उपयोग से बच सकें। साथ ही शहर में जहां-जहां जल परीक्षण किया जाता है, वहां पर्याप्त संख्या में सूचना बैनर लगाए जाने के निर्देश भी दिए, जिससे आम नागरिक अपने घरों से पानी के सैंपल लाकर जांच करा सकें।महापौर ने कहा कि पारदर्शिता और जनजागरूकता के माध्यम से ही जलजनित बीमारियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति के समय में आवश्यक परिवर्तन करने के निर्देश भी दिए।इसके अलावा राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली “जल सुनवाई” को नियमित और प्रभावी रूप से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि वार्ड स्तर पर जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा सके और मौके पर ही पेयजल के नमूनों की जांच हो सके।बैठक में उपयंत्री श्री मृदुल श्रीवास्तव, केमिस्ट श्री मानेन्द्र सिंह बघेल, समस्त क्षेत्रीय समयपाल सहित जलप्रदाय विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महापौर ने सभी अधिकारियों से जिम्मेदारी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताते हुए स्पष्ट किया कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।Mayor Reviews City Water Supply System, Issues Key Directions on Testing and Public Hearings

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 10 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 11 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 12 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 12 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 12 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 12 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जलप्रदाय व्यवस्था की महापौर ने की गहन समीक्षावॉटर टेस्टिंग से लेकर जल सुनवाई तक दिए अहम निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital