Indore News : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया 'अटल सुशासन मंत्र'… कहा - इसी विचार से करना चाहिए काम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Indore News : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया 'अटल सुशासन मंत्र'… कहा - इसी विचार से करना चाहिए काम

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न, राष्ट्रकवि श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन जी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में नगर अटल परिषद सभागृह में सुशासन सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नारायण केसरी, बाबू सिंह रघुवंशी, मध्य प्रदेश कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, सभापति मुन्ना लाल यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, रघुवीर पटेल, समस्त महापौर परिषद सदस्य सचेतक कमल वाघेला पार्षदगण एवं अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचेतक कमल वाघेला ने किया एवं आभार स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने माना।

सभागृह का नाम रखा श्री अटल सदन
राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के प्रयास से इंदौर शहर के इस शानदार सभागृह का नामकरण भी अटल सदन रखा गया है, यह एक अनुकरणीय कार्य है। ‌ उन्होंने कहा कि यह शताब्दी अटल जी को समर्पित हुए हम सब अटल जी के विचारों का अनुसरण करे, जिनके जन्मदिन और जिनकी प्रेरणा से हमें सफलता हासिल होती है, मैं ऐसे अटल जी को प्रणाम करता हूं। राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि परमार्थ, रीति, नीति, दया, सोच और अन्य संपूर्ण गुणों के पदार्थ से जो मिश्रण निकलता है वह अटल बिहारी वाजपेयी जी है। अटल जी राष्ट्र की चेतना का स्वार्थ हैं, जिन्होंने देश और विदेश में हमारा सम्मान बढ़ाया और नई पीढ़ी के लिए मार्ग दिखाया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-narmada-ghat-viral-video-minor-girls-alcohol-case/

अटल जी के विचार सर्वमान्य - महापौर पुष्यमित्र भार्गव
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अटल जी के विचार ही सर्वमान्य है, उनके विचारों से हमें प्रेरणा मिलती है, विश्व पटेल पर हिंदी का मान बढ़ाया है और बेहतर शासन करके सुशासन का उदाहरण दिया है, उनके विचार पर हम सभी कार्य करें यही सुशासन है। ऐसे महापुरुष के जन्म दिवस के अवसर पर आज निगम द्वारा विशेष एम आई सी बैठक आयोजित की जिसमें इंदौर के मध्य स्थित आगरा मुंबई मार्ग का नामकरण श्री अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग करने का प्रस्ताव पारित किया गया, इसके साथ ही नगर निगम इंदौर के निगम परिषद सभागृह का नाम भी श्री अटल सदन रखा गया और इंदौर के मध्य क्षेत्र अन्नपूर्णा से लेकर सुदामा नगर की लिंक रोड का नामकरण एवं उक्त मार्ग पर 25 फीट ऊंचाई की अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।

अटल जी से सिद्धांतों से प्रेरणा लेना उद्देश्य
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों, विचारों एवं उनके द्वारा स्थापित सुशासन की अवधारणा को स्मरण करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को प्रेरित करना है। अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन एवं विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जो आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-vhp-bajrang-dal-protest-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

10 minutes ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 13 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 14 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 14 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 15 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 15 hours ago

और पढ़ें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

Indore News : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया 'अटल सुशासन मंत्र'… कहा - इसी विचार से करना चाहिए काम | Khabar Digital | Khabar Digital