माधवनगर में महापौर प्रीती संजीव सूरी ने किया व्यापक निरीक्षण सड़क, सफाई व्यवस्था और उप-कार्यालय की व्यवस्थाओं हेतु दिए आवश्यक निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

माधवनगर में महापौर प्रीती संजीव सूरी ने किया व्यापक निरीक्षण सड़क, सफाई व्यवस्था और उप-कार्यालय की व्यवस्थाओं हेतु दिए आवश्यक निर्देश

कटनी - नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को माधवनगर के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेमू कालाणी वार्ड, आचार्य कृपलानी वार्ड तथा माधव नगर उप-कार्यालय का स्थल निरीक्षण कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं एवं नागरिक सुविधाओं का विस्तृत आकलन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नवनिर्मित सी.सी. सड़क का किया निरीक्षण महापौर श्रीमती सूरी ने क्षेत्रीय पार्षद सुमन राजू माखीजा के साथ हेमू कालाणी वार्ड में लगभग 17 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 300 मीटर सी.सी. सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, स्तर और समतलीकरण की बारीकी से जांच की। इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने वार्ड में किए गए विकास कार्यों के लिए महापौर सहित क्षेत्रीय पार्षद का आभार व्यक्त किया।महापौर ने नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान महापौर ने मेहड़ दरबार पहुँच वाहेगुरु जी के दर्शन कर नगर सुख समृद्धि की कामना की। सफाई व्यवस्था करें दुरुस्त- महापौर भ्रमण के दौरान आचार्य कृपलानी वार्ड के निवासियों ने महापौर श्रीमती सूरी को वार्ड में सफाई का कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। जिस पर महापौर ने स्वास्थ्य विभाग को त्वरित कार्रवाई के सख़्त निर्देश दिए और वार्ड में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने की बात कही। महापौर ने क्षेत्रीय नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, खुले में कचरा न फैलाएँ। आपने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इसे जनभागीदारी से ही सफल होने की बात कही। माधव नगर उप-कार्यालय का औचक निरीक्षण महापौर श्रीमती सूरी ने माधवनगर स्थित नगर निगम उप-कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने उन्हें कई आवश्यकताओं और तात्कालिक समस्याओं से अवगत कराया जिस पर महापौर द्वारा संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यालयीन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें और नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान कर सकें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस