SDM-Tehsildars Transfer: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में जिला प्रशासन ने एक बड़ा सर्जरी ऑपरेशन किया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सीईओ, अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई भूमिकाएं संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर्स को नई कमान
मुकेश रावटे (CEO, जिला पंचायत): इन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिलेराम डाहिरे (अपर कलेक्टर एवं ADM): अब जिले की कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
निकिता मरकाम (संयुक्त कलेक्टर): इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (SDM), मरवाही नियुक्त किया गया है।
अमित बेक (डिप्टी कलेक्टर): अब पेण्ड्रारोड के नए SDM के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
आकांक्षा पाण्डेय (डिप्टी कलेक्टर): इन्हें मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना सहित कई अन्य विभागों की बागडोर दी गई है।
विक्रांत कुमार अंचल (डिप्टी कलेक्टर): जिले के नए उपजिला निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।
देवेन्द्र कुमार सिरमौर (डिप्टी कलेक्टर): इन्हें भू-अभिलेख, डायवर्सन, भू-अर्जन, पासपोर्ट, परीक्षा शाखा, भूइयां कार्यक्रम, डिजिटल सर्वे और पुरातत्व व पर्यटन विभाग का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
तहसीलदार फेरबदल
शेषनारायण जायसवाल तहसीलदार: तहसील कार्यालय पेण्ड्रा
प्रीति शर्मा तहसीलदार: तहसील कार्यालय गौरेला
अविनाश कुजुर तहसीलदार: तहसील कार्यालय मरवाही
नायब तहसीलदारों को अतिरिक्त और नए प्रभार
उमेश कुमार चौहान: इन्हें तहसील कार्यालय पेण्ड्रारोड भेजा गया है।
रमेश कुमार कमार: मरवाही में अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ अब उप तहसील निमधा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
अंजली मिश्रा: इन्हें तहसील कार्यालय सकोला का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है।
दशोदा आर्मी: इन्हें भू-अभिलेख शाखा के दायित्वों के साथ-साथ प्रभारी नायब तहसीलदार सकोला की कमान सौंपी गई है।









