शराब माफियाओं पर कुठला पुलिस का बड़ा प्रहार, 13 लाख का माल जब्त, तस्कर फरार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

शराब माफियाओं पर कुठला पुलिस का बड़ा प्रहार, 13 लाख का माल जब्त, तस्कर फरार

खबर digtal news संवाददाता --- कटनी जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कुठला पुलिस ने शराब तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़कर माफियाओं को करारा झटका दिया है। पुलिस ने 540 लीटर अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन जब्त की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार इन्द्रानगर पुल के पास पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन तेज रफ्तार से भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के दबाव के आगे उसकी एक न चली। वाहन छोड़कर भागे आरोपी की तलाश अब तेज कर दी गई है।बोलेरो की तलाशी लेने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। वाहन के भीतर 60 कार्टून में भरी 540 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 55 कार्टून लाल मसाला और 5 कार्टून प्लेन देशी शराब शामिल है। बरामद शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। कुल 13 लाख रुपये का मशरूका पुलिस ने जब्त किया है।जांच में सामने आया कि वाहन शुभम निषाद के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह खेप जिले में बड़े स्तर पर खपाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने तस्करों की पूरी योजना पर पानी फेर दिया।कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर इस शराब के पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है और इसका अंतिम गंतव्य क्या था।एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है कि जिले में आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब पहुंच कैसे रही है और इसके पीछे कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं?

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

शराब माफियाओं पर कुठला पुलिस का बड़ा प्रहार, 13 लाख का माल जब्त, तस्कर फरार | Khabar Digital | Khabar Digital