खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- एम्बुलेंस रोड स्थित ग्राउंड फॉरेस्टर वार्ड में धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को आतंकित कर दहशत फैलाने वाले 20 वर्षीय युवक को रंगनाथ नगर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एम्बुलेंस रोड पर एक युवक चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर प्रियांशु सूर्यवंशी पिता हीरालाल सूर्यवंशी (20), निवासी बी-कैबिन के पास, फॉरेस्टर वार्ड को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में उसके पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड होने की जानकारी भी सामने आई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।जप्ती: एक लोहे का धारदार चाकू।कार्रवाई में भूमिका: थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, महेंद्र दुबे, पवन पाठक, अजय तिवारी, आरक्षक वीरेंद्र दहायत एवं माधव साहू की सराहनीय भूमिका रही।
चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने दबोचा रंगनाथ नगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









