खबर डिजिटल कटनी- बीते शाम थाना कोतवाली थाना नगर क्षेत्र के कटनी रेलवे जंक्शन के पास शालीमार मार्केट के पास के पास शुक्रवार शाम किन्नर समाज की दो सदस्यों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता सोनिया उर्फ माला जडेजा (30), निवासी नैसी स्कूल के पास बरगवां, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता के अनुसार वह किन्नर समाज के एक ग्रुप से जुड़ी हुई है, जिसमें 30–35 सदस्य शामिल हैं। ग्रुप के नियमों का पालन न करने पर कुछ दिन पूर्व हीर, समीरा, वैशाली और दीप को ग्रुप से बाहर कर दिया गया था। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज थे।शुक्रवार 10 जनवरी की शाम करीब 6.15 बजे सोनिया अपनी साथी नरगिस किन्नर के साथ बरही नाका स्थित परसादी होटल में चाय-नाश्ता कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने मिलकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि हीर किन्नर ने डंडे से सोनिया के बाएं हाथ पर वार किया, जबकि नरगिस के दोनों पैरों की पिंडलियों पर भी डंडे से हमला किया गया।घटना के दौरान होटल संचालक अमित अग्रवाल, पास की दुकान संचालक सोनू और अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़िता ने डर और रात होने के कारण अगले दिन थाना रंगनाथ नगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समाज की दो सदस्यों पर हमला, डंडे से की मारपीट
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









