खबर digital news रिपोर्टर /कटनी- जिला पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को सम्मान और गौरव का माहौल देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों के कंधों पर नए रैंक के सितारे लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह के दौरान सूबेदार अंजू लकड़ा, सूबेदार संजीव रावत, सूबेदार उमेश दुबे, स्टेनो रमेश विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक (फिंगरप्रिंट) अखिलेश प्यासी तथा प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) लवकुश पटेल को पदोन्नति का सम्मान प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एसपी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।अपने संबोधन में एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि पदोन्नति केवल पद का बदलाव नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और जनता के विश्वास को और अधिक मजबूती से निभाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने अपनी सेवा अवधि में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्हें विश्वास है कि सभी अधिकारी आगे भी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी रत्नेश मिश्रा, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसपी ने सजाए पदोन्नति के सितारे, कटनी पुलिस के अधिकारियों का बढ़ा मान
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









