खबर डिजिटल -- मेडिकल कॉलेज कटनी के भूमि पूजन को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का कटनी आगमन प्रस्तावित था।प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम को स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई है। फिलहाल कार्यक्रम की नई तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रशासन का कहना है कि आगामी तिथि तय होने पर इसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज कटनी का भूमि पूजन कार्यक्रम निरस्त
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









