खबर डिजिटल कटनी-- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 19.01.2026 को थाना बरही पुलिस द्वारा देहात भ्रमण के दौरान ग्राम जाजागढ़ पीपही नदी के पास में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक नीले रंग का पावर टेक कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली पकड़ा गया।जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके पर नहीं मिला वाहन मालिक को तलब करने पर वाहन मालिक ने अपना नामकैलाश गडारी पिता सोनेलाल गडारी उम्र 29 साल निवासी जाजागढ़ थाना बरही जिला कटनी मध्य प्रदेश का होना बताया। ट्रैक्टर–ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वाहन मालिक द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।उक्त वाहन को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त की गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा किया गया।*विशेष भूमिका:* इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, प्र आर 374 सतीश हल्दकार,आरक्षक 781 विवेक यादव की विशेष भूमिका रही।कटनी बरही पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर–ट्रॉली जप्त
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









