खबर डिजिटल न्यूज़ की खबर का असर: नींद से जागा आबकारी विभाग, होटलों में छलक रहे जाम पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई 11प्रकरण दर्ज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खबर डिजिटल न्यूज़ की खबर का असर: नींद से जागा आबकारी विभाग, होटलों में छलक रहे जाम पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई 11प्रकरण दर्ज

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी, 12 अगस्त-- शहर में होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर कथित रूप से खुलेआम शराब परोसे जाने और मदिरापान की शिकायतों को लेकर प्रकाशित खबर के बाद अब आबकारी विभाग हरकत में नजर आया। विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर होटलों, मदिरा दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच एवं दबिश की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 11 व्यक्तियों के विरुद्ध 11 प्रकरण दर्ज किए गए।खबर के बाद जागा विभाग, शुरू हुआ विशेष अभियानशहर में अवैध मदिरा कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराबखोरी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। इसके बाद जिला प्रशासन के निर्देशन में आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज करते हुए कटनी वृत्त क्रमांक-01 एवं 02 के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया।

जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम तथा आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में गठित टीम ने होटलों और मदिरा दुकानों के आसपास अचानक दबिश दी।

टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की जांच करते हुए मौके पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की।बिना लाइसेंस शराब परोसने से लेकर सार्वजनिक मदिरापान तकअभियान के दौरान बिना लाइसेंस मदिरा परोसने, अवैध मदिरा विक्रय तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36(सी) के तहत कुल 11 प्रकरण कायम किए गए हैं।आबकारी विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से होटल एवं ढाबा संचालकों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।

सवाल यह भी—क्या अब नियमित होगी कार्रवाई?शहर में लंबे समय से होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में 11 प्रकरण दर्ज होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आबकारी विभाग की यह कार्रवाई केवल विशेष अभियान तक सीमित रहेगी या आगे भी नियमित रूप से जांच और कार्रवाई जारी रहेगी?विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों को शराबखोरी का अड्डा बनाने और नियम विरुद्ध शराब परोसने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

आबकारी विभाग ने दी सख्त चेतावनीजिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय के साथ ही बिना लाइसेंस शराब परोसने तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई होगी।कार्रवाई में वृत्त कटनी क्रमांक-01 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त कटनी क्रमांक-02 प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक अतुल कुटार सहित आबकारी विभाग का अमला शामिल रहा।

अब देखना होगा कि 11 प्रकरणों की कार्रवाई के बाद शहर के होटल, ढाबे और सार्वजनिक स्थान शराबखोरी से कितने मुक्त हो पाते हैं और आबकारी विभाग का यह अभियान कितने दिनों तक लगातार जारी रहता है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

26 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट