नगर निगम के दमकल अमले की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, परोहा मार्केट में लगी आग पर समय रहते पाया काबू

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नगर निगम के दमकल अमले की तत्परता से टली बड़ी अग्नि दुर्घटना, परोहा मार्केट में लगी आग पर समय रहते पाया काबू

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी (06 जून) – नगर पालिक निगम कटनी के फायर अमले की त्वरित कार्रवाई, सूझबूझ एवं समन्वित प्रयासों के चलते थाना एनकेजे अंतर्गत परोहा मार्केट क्षेत्र में एक मकान में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। सहायक फायर प्रभारी श्री शैलेंद्र दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जून 2026 को प्रातः 03:25 बजे परोहा मार्केट स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही नगर निगम के दुर्गा चौक जोन एवं सिविल लाइन जोन से दो फायर ब्रिगेड वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने पूरी मुस्तैदी और पेशेवर क्षमता के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। दोनों फायर यूनिटों के समन्वित प्रयासों से आग को शीघ्र नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आग आसपास के भवनों तक नहीं फैल सकी और संभावित जन-धन हानि को रोका जा सका। नगर निगम के फायर अमले की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप इस अग्नि दुर्घटना पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण स्थापित किया गया। उल्लेखनीय है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय नागरिकों ने भी राहत की सांस ली। नगर निगम प्रशासन ने फायर कर्मियों की तत्परता एवं साहसपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम का फायर अमला चौबीसों घंटे मुस्तैद है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 6 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 7 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 8 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस