ग्राम बरियारपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ग्राम बरियारपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

कटनी बरियारपुर --भारतीय संविधान के लागू होने की स्मृति में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस ग्राम बरियारपुर के गांधी चौक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम कायनात जन सहयोग सेवा समिति एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की चयनित नवांकुर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कायनात जन सहयोग सेवा समिति के प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्तकीम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रीय गान गाकर देशभक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर ग्रामवासियों, स्कूल के शिक्षक-छात्रों एवं नवांकुर संस्था व प्रस्फुटन समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित सम्माननीय नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर चलकर ही एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव है। साथ ही राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्थान एवं ग्राम विकास के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में शासकीय स्कूल के शिक्षक, विद्यालय के बच्चे एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों में हरि प्रसाद, डॉक्टर शाकिर, मुस्तफा, तहर खान, मुस्ताक खान, राजकुमार, नंदकुमार यादव, मोहम्मद जीशान, समीम खान, मोलू, सचिन, रामकुमार, सोनू चरण, छुट्टा यादव, टिडई राजभर, राजा खान, मुंडा, अकबर खान सहित नवांकुर संस्था के सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम, राजेंद्र सिंह, रमाकांत आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा उपस्थित सम्माननीय जनों एवं स्कूल के बच्चों को लड्डू प्रसाद वितरित किया गया।सभी ने एक-दूसरे को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जय हिंद, जय भारत के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

22 minutes ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 1 hour ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 2 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 2 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

ग्राम बरियारपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस | Khabar Digital | Khabar Digital