"कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेंनकटनी द्वारा चेतानोदय तीर्थ परिसर में अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुरूप क्षमा वाणी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम, वात्सल्य भोज और डांडिया रास का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष जैन पंचायत श्री संजय जैन, तीर्थ रक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री सवाई सिं सुधीर जैन, श्री सुभाष जैन ट्रांसपोर्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्रीमती अलका जैन, पूर्व विधायक श्री सुकृति जैन, वरिष्ठ पार्षद श्री मिथिलेश जैन, चेतानोदय तीर्थ के गौरव अध्यक्ष श्री संदीप जैन, शिक्षण संस्था अध्यक्ष श्री आशीष जैन, एवं मारवाड़ी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद सराओगी मंचासीन रहे।सभी अतिथियों का स्वागत ग्रुप के पदाधिकारी एवं दंपति सदस्यों ने माला, दुपट्टा एवं तिलक से किया। तत्पश्चात ग्रुप अध्यक्ष श्री संजय सिंघाई ने सभी को स्वादिष्ट भोजन हेतु आमंत्रित किया।सभागार में उपस्थित अतिथियों ने क्षमा वाणी पर्व पर उत्कृष्ट उद्बोधन दिया। ग्रुप सदस्यों ने वर्षभर में जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए एक-दूसरे से सहृदयता पूर्वक क्षमा मांगी।भोजन के उपरांत चेतानोदय तीर्थ स्थित मुनि सुब्रतनाथ जिनालय में भक्तिमय वातावरण में डांडिया और गरबा का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के पश्चात कार्याध्यक्ष श्री मगन जय श्री जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। लगभग 100 सदस्य इस आयोजन में उपस्थित रहे और सभी कार्यक्रम सानंद संपन्न हुए।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेंनकटनी ने चेतानोदय तीर्थ में क्षमा वाणी पर्व के साथ वस्त्र वितरण, वात्सल्य भोज और डांडिया रास का आयोजन
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









