प्रेमनगर बस्ती में पानी टंकी के पास 24 लाख रुपए से अधिक लागत से बाउंड्रीवाल, पंपहाउस आदि विकास कार्य

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

प्रेमनगर बस्ती में पानी टंकी के पास 24 लाख रुपए से अधिक लागत से  बाउंड्रीवाल,  पंपहाउस आदि  विकास कार्य

कटनी✍️सौरभ/श्रीवास्तव- नगर के जोन क्रमांक तीन अंतर्गत आने वाले विभिन्न पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रफी अहमद किदवई वार्ड स्थित प्रेमनगर बस्ती में निर्मित पानी की टंकी के आसपास रिक्त स्थल में कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन विगत दिवस महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की विशेष मौजूदगी में वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ। पेयजल आपूर्ति सुद्रण करने हेतु लगभग 24 लाख रुपए से अधिक की राशि से कराए जाने वाले बाउंड्रीवाल, सम्पवेल, पंपहाउस एवं यूरिनल आदि निर्माण कार्यों के दौरान भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद श्रीमती खुशबू अनिरुद्ध सोनी, मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद श्रीमती सीमा अरविंद श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध नारायण सोनी, मनोज गुप्ता, कमलेश चौधरी मंडल अध्यक्ष रजत जैन, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी, प्रदीप उपाध्याय, उपयंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह बघेल, मृदुल श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में स्थानीय जनों की विशेष मौजूदगी रही। *पेयजल आपूर्ति के साथ स्वच्छता एवं सुरक्षा भी होगी सुनिश्चित : महापौर*महापौर श्रीमती सूरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से प्रत्येक वर्ग का कल्याण हो रहा है। नगर विकास हेतु शासन से प्राप्त अनुदान से प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराए जा रहे है। भूमिपूजन उपरांत वार्ड के इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से पांच वार्डों वार्ड क्रमांक 14 से 18 की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता एवं सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने हेतु नगर निगम के माध्यम से किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी प्रदान कर महापौर श्रीमती सूरी ने उपस्थित जनों से घरों एवं दुकानों से रोजाना निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में देकर नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने में सहयोगी बनने की अपील की।कार्यक्रम को क्षेत्रीय पार्षद द्वारा भी संबोधित किया जाकर वार्ड के विकास कार्यों, तथा बस्ती के लोगों की पट्टे संबंधी समस्या से विस्तार से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से समस्या का निराकरण कराने का आग्रह किया गया। *बरसते पानी में किया प्रेमनगर बस्ती का पैदल निरीक्षण*भूमिपूजन उपरांत क्षेत्रीय पार्षद एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रेमनगर बस्ती में नाली की समस्या से अवगत कराए जाने पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा बरसते पानी में ही संपूर्ण प्रेमनगर बस्ती का पैदल निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बस्तीवासियों से संवाद कर उनकी जलभराव संबंधी समस्याएं भी सुनीं और क्षेत्रीय उपयंत्री जेपी बघेल को नाली निर्माण हेतु नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिक सर्व श्री संतोष गौतम, रामचरण रजक, मुन्ना भाई, संजय नाकरा, शिव बरसैयां, संजय, कुलदीप, मातृशक्ति श्रीमती ललिता पासी, मंजू यादव, ललिता विश्वकर्मा, सीता पटेल, भूरीबाई वंशकार सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 3 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस