*कटनी* - माधवनगर निवासी रोहित चंचलानी हत्याकांड को लेकर अब मामला और गंभीर हो गया है। मृतक रोहित की बहन कशिश चंचलानी ने आरोप लगाया है कि लगातार शिकायतों और गुहार के बावजूद पुलिस व प्रशासन से उसे न्याय नहीं मिल रहा।सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि अब भी न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने आत्मदाह करेगी।मामले में SIT टीम का गठन किया गया था, लेकिन कशिश का आरोप है कि SIT की जांच अधिकारी संजय दुबे मामले की लीपापोती कर रहे हैं। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि हत्याकांड में आरोपित प्रकाश आहूजा की नजदीकी एक जनप्रतिनिधि और संजय दुबे के साले से है, जिसके चलते जांच प्रभावित हो रही है। पीड़िता ने कहा कि यदि पारदर्शी और निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो वह अपने परिवार के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के सामने बड़ा कदम उठाने को मजबूर होगी। मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ चुका है।
मृत भाई को न्याय दिलाने दर-दर भटक रही बहन, मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह की चेतावनी
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









