स्कूल बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा38 वाहनों की जांच में 8 की फिटनेस निरस्त, 11 स्कूल वाहन थाना बरही में खड़े कराए

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

स्कूल बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा38 वाहनों की जांच में 8 की फिटनेस निरस्त, 11 स्कूल वाहन थाना बरही में खड़े कराए

खबर डिजिटल कटनी-- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल के नेतृत्व में स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों की आकस्मिक जांच की गई।अभियान के दौरान 38 स्कूल वाहनों की जांच की गई। निरीक्षण में 8 बसों में गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आईं। कई वाहनों में आपातकालीन द्वार के सामने सीट लगी मिली, जिससे आपात स्थिति में बच्चों के सुरक्षित बाहर निकलने में बाधा की आशंका है। वहीं वीएलटीडी (पैनिक बटन) भी सुचारू रूप से काम नहीं करते पाए गए।सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर परिवहन विभाग ने 8 स्कूल बसों की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से 11 स्कूल वाहनों को थाना बरही में खड़ा कराया गया, ताकि आवश्यक कमियां दूर किए बिना उनका संचालन न किया जा सके।जांच के दायरे में सुधा स्मृति स्कूल, एसएसएस गुरुकुल स्कूल, आरसी स्कूल सहित अन्य स्कूलों के वाहन शामिल रहे। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।एआरटीओ संतोष पॉल ने कहा कि स्कूल वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिलने पर वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों से वाहनों की नियमित जांच कराने तथा सभी अनिवार्य सुरक्षा मानकों को पूरा रखने की अपील की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस