कटनी आरटीओ बना दलालों का गढ़? कलेक्टर से शिकायत, अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी आरटीओ बना दलालों का गढ़? कलेक्टर से शिकायत, अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी-- जिले के परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। समाजसेवी इंद्र मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कटनी आरटीओ कार्यालय लंबे समय से दलालों और बिचौलियों का अड्डा बन चुका है, जहां आम नागरिकों की बजाय पूरे दिन दलालों की भीड़ दिखाई देती है।शिकायत के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, नामांतरण, परमिट सहित अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों से दलाल मनमानी रकम वसूल रहे हैं। आरोप है कि सामान्य प्रक्रिया से जिन कार्यों में लगभग 15 दिन का समय लगता है, वही कार्य दलालों के माध्यम से मोटी रकम लेकर मात्र 2 से 3 दिनों में करा दिए जाते हैं। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।इंद्र मिश्रा का आरोप है कि यह पूरा खेल विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। आरटीओ कार्यालय के बाहर अवैध रूप से संचालित टपरे और दलाली केंद्र खुलेआम चल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया है।समाजसेवी ने कलेक्टर से मांग की है कि आरटीओ कार्यालय एवं उसके आसपास सक्रिय दलालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए, अवैध टपरे और दलाली केंद्र तत्काल हटाए जाएं, कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आम नागरिकों के लिए हेल्प डेस्क, शिकायत पेटी और निर्धारित शासकीय शुल्क संबंधी सूचना-पट्ट लगाने की भी मांग की गई है।यह शिकायत 06 अगस्त 2026 को कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत की गई है, जिसकी आवक क्रमांक 3990 दर्ज की गई है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिले के मुखिया इस गंभीर शिकायत को संज्ञान में लेकर आरटीओ कार्यालय में वर्षों से जमे कथित दलाल तंत्र पर कार्रवाई करेंगे, या फिर यह शिकायत भी फाइलों में दबकर रह जाएगी?फिलहाल पूरे जिले की नजर कलेक्टर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।Katni RTO Turns into a Hub of Middlemen? Complaint Filed with Collector, Officials Face Serious Collusion एलगेतिओन्स

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

8 minutes ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 3 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 6 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

कटनी आरटीओ बना दलालों का गढ़? कलेक्टर से शिकायत, अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital