“कटनी में NSUI का बड़ा मोर्चा: छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग, PPP मेडिकल कॉलेज के खिलाफ संघर्ष का ऐलान”

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

“कटनी में NSUI का बड़ा मोर्चा: छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग, PPP मेडिकल कॉलेज के खिलाफ संघर्ष का ऐलान”

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी इंडियन कॉफी हाउस,कटनी में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।पत्रकार वार्ता में छात्र हितों,कटनी के शैक्षणिक विकास एवं जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संगठन की आगामी रणनीति और मांगों को सामने रखा गया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि एनएसयूआई द्वारा दायर जनहित याचिका पर हाल ही में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट द्वारा छात्र संघ चुनाव कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। एनएसयूआई सरकार से मांग करती है कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं, ताकि छात्र स्वयं अपने प्रतिनिधियों का लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कर सकें।पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज का विरोध जारी रहेगा।पत्रकार वार्ता में कटनी में पीपीपी मॉडल पर खोले जा रहे मेडिकल कॉलेज का भी विरोध किया गया। एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि छात्रों एवं आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन हर स्तर पर इस व्यवस्था का विरोध जारी रखेगा।साथ ही कटनी में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की मांग को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही गई। एनएसयूआई का कहना है कि कटनी जैसे महत्वपूर्ण जिले में युवाओं और विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर जाने को मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।शासकीय लॉ कॉलेज और कॉलेजों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग। एनएसयूआई ने कटनी में शासकीय लॉ कॉलेज की स्थापना, महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने, नए रोजगारपरक एवं उपयोगी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने तथा कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की मांग भी उठाई।साथ ही तिलक कॉलेज को ऑटोनोमस किए जाने की बात की।संगठन ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए और इन मांगों को लेकर एनएसयूआई आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करेगी।भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने कटनी को 20 साल पीछे धकेला — दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के मौजूदा जनप्रतिनिधियों की आपसी गुटबाजी के कारण कटनी जिले का विकास प्रभावित हुआ है।उन्होंने कहा कि कटनी को शासकीय मेडिकल कॉलेज नहीं मिल पाना जिले की जनता के साथ बड़ा अन्याय है। सांसद वीडी शर्मा एवं विधायक संदीप जायसवाल को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए।दिव्यांशु मिश्रा ने कहा कि विधायक लखन घनघोरिया द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए उत्तर ने कटनी की जनता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इससे भाजपा नेताओं द्वारा लंबे समय से किए जा रहे दावों की वास्तविकता भी सामने आ गई है।उन्होंने कहा कि कटनी के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्थिति यह है कि छोटी-छोटी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जनता को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। विकास की रफ्तार इतनी धीमी है कि कटनी अपने आसपास के क्षेत्रों से लगातार पिछड़ता जा रहा है।कानून व्यवस्था को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमलादिव्यांशु मिश्रा ने जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कटनी में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और नशे तथा सट्टे का कारोबार तेजी से फैल रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में स्मैक, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री तथा सट्टे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर संरक्षण और मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कटनी को नशे और सट्टे का हब बनने से रोकने के लिए सरकार और प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल राजनीतिक बयान देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें कटनी की जनता को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।भाजपा विधायक संजय पाठक द्वारा कटनी को बड़ा कस्बा कहा इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अंशु ने कहा कि इसके जिम्मेदार वह स्वयं है उनके परिवार और उन्हें भरपूर कटनी का नेतृत्व् करने का मौका मिला पर उन्होंने स्वयं का विकास किया कभी शहर हित में नहीं सोचा,आदिवासियों की ज़मीन,सहारा की ज़मीन,नगर निगम की योजना की ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर अपना ख़ज़ाना भरा,हाल ही में उन्हें कोर्ट ने क्रिमनल कंटेम्प्ट का दोषी पाया एवं माफ़ीनामा देकर छोड़ा है ,विधायक पाठक की पारिवारिक फर्म पर 443 करोड़ की माइनिंग रिकवरी है,सरकार को तत्काल रिकवरी का वह पैसा कटनी विकास में लगाना चाहिए।पत्रकार वार्ता में NSUI ने स्पष्ट किया कि छात्र हित, शिक्षा व्यवस्था, शासकीय मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, लॉ कॉलेज एवं जिले की मूलभूत जन समस्याओं एवं भाजपा नेताओं के कुचक्र के ख़िलाफ़ संघर्ष लगातार जारी रहेगा।पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल,युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रंधेलिया,कमल पांडे,आईटीसेल प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता,विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग,अभिषेक प्यासी,पार्षद विनीत जैसवाल उपस्थित रहे

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 minutes ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 14 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 15 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 15 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 15 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 15 hours ago

और पढ़ें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

“कटनी में NSUI का बड़ा मोर्चा: छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग, PPP मेडिकल कॉलेज के खिलाफ संघर्ष का ऐलान” | Khabar Digital | Khabar Digital