खबर डिजिटल कटनी -- शहर से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जागृति कॉलोनी निवासी एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन सोमवार देर रात एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।अस्पताल में जांच के दौरान जब नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने और डिलीवरी की स्थिति सामने आई, तो परिजन स्तब्ध रह गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए निजी अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुंचने पर नाबालिग को प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसकी डिलीवरी कराई गई। सूचना मिलते ही सीएसपी नेहा पच्चीसिया जिला अस्पताल पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली।सीएसपी ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को भी नहीं थी, और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सीएसपी की सूचना पर एनकेजे थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग के साथ यह घटना कब, कहां और किन परिस्थितियों में हुई। साथ ही, नाबालिग होने के कारण मामला POCSO एक्ट के तहत दर्ज किया जा सकता है।फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
कटनी में 15वर्षीय नाबालिग छात्रा की डिलीवरी से सनसनी,मामले से परिजन भी थे पूरी तरह अनजान
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









