करोड़ों की कथित ठगी के बाद खदान पर ताला! माइनिंग सिंडिकेट पर शिकंजा, 9 नामजद आरोपियों पर एफ fir

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

करोड़ों की कथित ठगी के बाद खदान पर ताला! माइनिंग सिंडिकेट पर शिकंजा, 9 नामजद आरोपियों पर एफ fir

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी-- जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र से खनन कारोबार से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार, टिकरिया मुड़वारा स्थित लेटेराइट एवं बॉक्साइट खदान के संचालन के नाम पर करोड़ों रुपये के लेन-देन के बाद कथित धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और रंगदारी के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता का आरोप है कि खदान को शुरू कराने, एनओसी और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने के नाम पर कई किश्तों में बड़ी रकम ली गई। आरोप है कि खदान शुरू होने के बाद अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई और मांग पूरी नहीं होने पर खनिज विभाग में कथित रूप से भ्रामक जानकारी देकर खदान का संचालन रुकवाने की कोशिश की गई, जिससे कंपनी को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूरे घटनाक्रम के पीछे सुनियोजित साजिश रची गई। कथित तौर पर पीड़ित पक्ष पर लगातार आर्थिक दबाव बनाया गया और खदान संचालन प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करने का प्रयास किया गया। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।माधवनगर थाना पुलिस ने प्रबंधक संजीव बोहरे की शिकायत पर अपराध क्रमांक 0624/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) और 318(4) के तहत प्रकरण कायम किया है। मामले में आदिल अहमद, ओमप्रकाश पाठक, हुज्जू, नानू मिश्रा, अमन मिश्रा, अलाउद्दीन, सरफराज अहमद, शबनम अहमद और तनवीर खान को नामजद आरोपी बनाया गया है।पुलिस अब बैंक खातों के लेन-देन, खनिज विभाग में प्रस्तुत दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

करोड़ों की कथित ठगी के बाद खदान पर ताला! माइनिंग सिंडिकेट पर शिकंजा, 9 नामजद आरोपियों पर एफ fir | Khabar Digital | Khabar Digital