सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु चिकित्सा विभाग से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी वार्ड में भर्ती महिला के परिजनों के साथ अभद्रता किए जाने के आरोप लगे हैं।सूत्रों के मुताबिक, डिलीवरी वार्ड में भर्ती महिला की एक परिजन ने अंदर जाने की अनुमति मांगी थी, ताकि वह प्रसूता के पास रह सके। परिजनों का कहना है कि प्रसूता घबराहट की स्थिति में थी और उसे सहारे की जरूरत थी।आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद महिला स्टाफ ने परिजन को वार्ड में जाने से मना कर दिया। जब परिजन ने पुनः निवेदन किया, तो विवाद की स्थिति बन गई। इसी दौरान महिला स्टाफ द्वारा परिजन के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने और हाथ छोड़ने तक की बात सामने आई है।घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि गरीब और जरूरतमंद लोग सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन यदि उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जाएगा, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।फिलहाल इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित स्टाफ पर कार्रवाई की मांग उठना तय है।
कटनी अस्पताल में मानवता शर्मसार! महिला स्टाफ के व्यवहार पर उठे सवाल
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









