सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी /जबलपुर-- West Central Railway ने अपने कई रेलवे स्टेशनों के नाम में “जंक्शन” शब्द जोड़ने की अधिसूचना जारी की है। यह निर्णय नई रेल लाइनों, कॉर्ड लाइन और बायपास लाइन के शुरू होने के बाद लिया गया है। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा अग्रिम दर अधिसूचना क्रमांक-1 वर्ष 2026 (कोचिंग) जारी की गई है।जारी आदेश के अनुसार कटनी रेल मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशन अब नए नामों से पहचाने जाएंगे। इनमें कटनी साउथ अब “कटनी साउथ जंक्शन”, कटनी मुड़वारा अब “कटनी मुड़वारा जंक्शन” और कैमा अब “कैमा जंक्शन” कहलाएंगे। वहीं जबलपुर मंडल के सगमा, बंसापहाड़, बीना मलखेड़ी, कटंगी खुर्द और कछपुरा स्टेशनों के नाम में भी “जंक्शन” जोड़ा गया है।भोपाल मंडल में तलवड़िया, रुठियाई और संत हिरदाराम नगर स्टेशन अब जंक्शन स्टेशन घोषित किए गए हैं। वहीं कोटा मंडल के गंगापुर सिटी, रामगंज मंडी और गुरला स्टेशन भी अब “जंक्शन” नाम से जाने जाएंगे।रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्टेशनों के अल्फाबेटिकल और न्यूमेरिकल कोड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल नामों में संशोधन किया गया है।पश्चिम मध्य रेलवे ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि स्टेशन भवनों, दस्तावेजों, दूरी तालिकाओं और रेलवे रिकॉर्ड में आवश्यक संशोधन तत्काल किए जाएं। साथ ही जनसंपर्क विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।यह आदेश 15 मई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
कटनी को मिली नई पहचान, साउथ स्टेशन बना कटनी साउथ जंक्शन
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया









