Jabalpur student protest: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर के नेतृत्व में शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज गौरीघाट के आयुष छात्रों ने स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान छात्रों और ABVP कार्यकर्ताओं ने आयुर्वेदिक कॉलेज से झंडा चौक तक पैदल मार्च निकाला और झंडा चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांगों को रेखांकित किया। प्रदर्शन में 150 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस तरह मध्य प्रदेश सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की है, उसी तर्ज पर आयुष छात्रों का भी स्टाइपेंड बढ़ाया जाना चाहिए।
ABVP नेता आर्यन पुंज ने चेतावनी दी है कि यदि मध्य प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो छात्र उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे तथा मुख्यमंत्री का घेराव भी करेंगे।









